नमस्कार दोस्तों यूं तो हम सबको व्यायाम के महत्त्व के बारे में भली-भांति पता है, लेकिन इस व्यस्त जीवन शैली में अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो गया है| यूं तो लोग आजकल Gym जाना पसंद करते हैं, लेकिन आज भी कुछ लोग Gym से ज्यादा देसी अखाड़ों में जाना ज्यादा पसंद करते हैं। आज से पहले प्राचीन भारत में सेहत बनाने के लिए देसी अखाड़ों में जाया जाता था, इन अखाड़ों में बहुत सारे ऐसे उपकरण होते हैं जो शरीर को बलशाली बनाने में काफी प्रभावशाली हैं| उन्ही मैं से एक उपकरण है जिसकी मदद से आप कम समय में फिटनेस बना सकते हैं जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं मुगदर की, हमारे भारतीय पहलवानों की व्यायाम शैली में मुकदर का एक विशेष स्थान है मुकदर व्यायाम जहां पहलवानों और पहलवानी से जुड़े लोगों की पहली पसंद है वहीँ मुगदर व्यायाम काफी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है आज के व्यस्त दौर में | आज के इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं मुगदर व्यायाम के फायदे | मुगदर क्या है और उससे व्यायाम कैसे करें...